पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अखिल भारतीय व्यापार परीक्षा (एआईटीटी) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को बृहस्पतिवार को बधाई दी।राज्य ने इस परीक्षा में राष्ट्रीय औसत 88.7 प्रतिशत के मुकाबले 97.8 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की है। ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के 76 परीक्षा केंद्रों पर एआईटीटी की यह परीक्षा आयोजित की गयी थी।
ममता ने ट्वीट करके कही बड़ी बात
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘बंगाल की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय व्यापार परीक्षा (एआईटीटी) में सभी भारतीय राज्यों के मुकाबले सर्वश्रेष्ठ उत्तीर्ण दर है। राज्य में 10 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। राज्य ने इस परीक्षा में राष्ट्रीय औसत 88.7 प्रतिशत के मुकाबले 97.8 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की है।’’
ममता ने ट्वीट करके कहा…..
ममता ने कहा, ‘‘मैं इस परीक्षा में कामयाब होने वाले सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई देती हूं। आइए सुनिश्चित करें कि पश्चिम बंगाल निर्बाध रूप से आगे बढ़े।’’ अखिल भारतीय व्यापार परीक्षा (एआईटीटी) प्रशिक्षण महानिदेशालय द्वारा अपनी विभिन्न योजनाओं के लिए राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) के तत्वावधान में आयोजित की जाती है। परीक्षा अगस्त में आयोजित की गयी थी।


Download Android App
Download iOS App



