केरल कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, पत्र लिख कर सीट आधारित मतदान के आंकड़ों का ब्योरा मांगा

Summary :

Satheesan Urges Election Commission : केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को हो चुके हैं। राज्य में बड़ी संख्या में वोट पड़े हैं। जानकारी के अनुसार केरल में 78 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े हैं, मगर सीट दर सीट आंकड़े मतदान के 3 दिन बाद भी जारी नहीं हुए हैं जिस पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। आंकड़े जारी नहीं किए जाने से राजनीतिक दलों में हलचल बनी हुई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीसन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 9 अप्रैल को केरल में हुए विधानसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत वोटिंग डेटा तुरंत जारी करने का अनुरोध…

Satheesan Urges Election Commission : केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को हो चुके हैं। राज्य में बड़ी संख्या में वोट पड़े हैं। जानकारी के अनुसार केरल में 78 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े हैं, मगर सीट दर सीट आंकड़े मतदान के 3 दिन बाद भी जारी नहीं हुए हैं जिस पर सियासी संग्राम छिड़ गया है।

आंकड़े जारी नहीं किए जाने से राजनीतिक दलों में हलचल बनी हुई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीसन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 9 अप्रैल को केरल में हुए विधानसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत वोटिंग डेटा तुरंत जारी करने का अनुरोध किया है.

बता दें, केरल में बाइपोलर चुनाव परिणाम लंबे समय से चलते आ रहे हैं जहां LDF और UDF के बीच टक्कर मानी जाती है मगर इस बार NDA भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मैदान में जुटा हुआ है।

Satheesan Urges Election Commission: सीट वाइज मतदान पर सवाल

Satheesan Urges Election Commission
Satheesan Urges Election Commission (Source: Social Media)

राज्य में हुए मतदान का चुनाव आयोग ने आंकड़ा जारी किया है मगर कांग्रेस नेता की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे एक पत्र में कहा गया कि वोटिंग खत्म होने के 3 दिन बीत जाने के बाद भी, आधिकारिक और प्रमाणित आंकड़े अभी तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पूरे आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए गए हैं.

उन्होंने 12 अप्रैल को लिखे पत्र में बताया कि विधानसभा सीट के आधार पर वोटिंग डेटा के साथ-साथ वोट परसेंटेज और पोस्टल बैलेट से जुड़े आंकड़ों की जानकारी अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है.

Kerala Election Polling Data: आगे क्या कहा

Kerala Election Polling Data
Kerala Election Polling Data (Source: Social Media)

सतीसन ने आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की बात करते हुए कहा कि चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने, सार्वजनिक जांच को सक्षम करने और चुनावी प्रक्रिया में भरोसा बनाए रखने के लिए ऐसी जानकारी का शीघ्र जारी होना बहुत अहम है। इसे उन्होंने अपने पत्र में इंगित किया है।

उन्होंने चुनाव आयोग से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वोटिंग परसेंटेज डिटेल और पोस्टल बैलेट डेटा प्रकाशित करने का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस सत्यापित जानकारी तक पहुंच जनता, शोधकर्ताओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों समेत सभी हितधारकों के लिए बहुत ही अहम है.

Kerala Election 2026: 140 सीटों पर मुकाबला

बता दें, केरल में चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 78.03 फीसदी वोटिंग हुई थी। बता दें राज्य में 140 विधानसभा सीटें हैं जिस पर 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। यह चुनाव लेफ्ट के लिए अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि उनके पास एकमात्र गढ़ अब केरल ही बचा है, वहीं कांग्रेस यहां एंटी इन्कमबेसी का फायदा उठाने की कोशिश में है।

बात करें बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए की तो वह चाहेगा की राज्य में उनकी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज हो। बहरहाल राज्य में 4 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें – केरल में डेंटल स्टूडेंट की संदिग्ध हालत में मौत, फैकल्टी पर उत्पीड़न के आरोप के बाद जांच तेज

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।