2 दिन में ही बदली ‘Dacoit’ की किस्मत, Mrunal Thakur को लेकर उठे बड़े सवाल

Summary :

Dacoit Box Office Collection: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों ‘Dacoit’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है। एक तरफ फिल्म को इंडस्ट्री से तारीफ मिल रही है, तो दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस और एक्ट्रेस के रोल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आखिर ये फिल्म हिट की ओर बढ़ रही है या विवादों में फंसती जा रही है… चलिए जानते हैं पूरी कहानी। Dacoit Box Office Collection: “मृणाल को अच्छे रोल चुनने चाहिए” नाग अश्विन ने हाल ही में ‘Dacoit’ देखने के बाद फिल्म की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही मृणाल ठाकुर को लेकर एक इम्पोर्टेन्ट कमेंट कर…

Dacoit Box Office Collection: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों ‘Dacoit’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है। एक तरफ फिल्म को इंडस्ट्री से तारीफ मिल रही है, तो दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस और एक्ट्रेस के रोल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आखिर ये फिल्म हिट की ओर बढ़ रही है या विवादों में फंसती जा रही है… चलिए जानते हैं पूरी कहानी।

Dacoit Box Office Collection: “मृणाल को अच्छे रोल चुनने चाहिए”

Dacoit Box Office Collection
Dacoit Box Office Collection ( Source : Social Media)

नाग अश्विन ने हाल ही में ‘Dacoit’ देखने के बाद फिल्म की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही मृणाल ठाकुर को लेकर एक इम्पोर्टेन्ट कमेंट कर दी। उन्होंने कहा कि मृणाल एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, लेकिन उन्हें अपने करियर में ऐसे रोल चुनने चाहिए जो उनकी असली कैपेसिटी को दिखा सकें।

उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कुछ लोग इसे सलाह मान रहे हैं तो कुछ इसे सीधा “क्रिटिसिज्म” बता रहे हैं।

Mrunal Thakur News: Box Office पर दिखी रफ्तार, लेकिन अभी लंबी है राह

Mrunal Thakur News
Mrunal Thakur News ( Source : Social Media)

‘Dacoit’ ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ग्रोथ दिखाई है। फिल्म ने दूसरे दिन करीब ₹7 करोड़ की कमाई की, जो पहले दिन से बेहतर है। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग ₹13 करोड़ से ज्यादा हो चुका है, जो एक ठीक-ठाक शुरुआत मानी जा रही है।

लेकिन चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। फिल्म को Ranveer Singh की फिल्म ‘Dhurandhar’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। ऐसे में ‘Dacoit’ के लिए आने वाले दिन काफी अहम होने वाले हैं।

Mrunal Thakur Role: स्टार्स की परफॉर्मेंस पर बहस- हिट या मिस का खेल?

Mrunal Thakur Role
Mrunal Thakur Role ( Source: Social Media)

फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है। कुछ लोगों को उनकी एक्टिंग दमदार लगी, जबकि कुछ को कहानी में गहराई की कमी महसूस हुई।

इसी बीच इंडस्ट्री से आए इस बयान ने फिल्म की चर्चा को और बढ़ा दिया है। अब हर कोई यही देखना चाहता है कि क्या ‘Dacoit’ आने वाले दिनों में सरप्राइज देगी या फिर विवादों में ही उलझी रहेगी।

Adivi Sesh Movie : Mixed Reviews के बीच Audience का टेस्ट तय करेगा फिल्म का भविष्य

Adivi Sesh Movie
Adivi Sesh Movie ( Source: Social Media)

फिल्म को लेकर ऑडियंस और क्रिटिक्स के रिव्यू मिले-जुले हैं। कुछ लोगों को इसका एक्शन और कहानी पसंद आई, तो कुछ ने इसकी स्क्रिप्ट पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर अलग-अलग रिएक्शंस सामने आ रहे हैं- कहीं इसे “इंटेंस” और “विजुअली शानदार” कहा जा रहा है, तो कहीं इसे एवरेज बताया जा रहा है। यानी साफ है कि फिल्म का असली इम्तिहान अभी बाकी है और वीकडेज की कमाई ही तय करेगी कि ‘Dacoit’ हिट होगी या फ्लॉप।

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की लीड रोल वाली फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ (Dacoit: A Love Story) 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक हिंदी-तेलुगु बिलिंगुअल एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे शनेल देव ने डायरेक्ट की है। अब आगे देखना यह होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या वीकडेज में इसकी कमाई गिरावट की तरफ जाती है।

Read More: आखिरी सांस लेने से पहले क्या हुआ था? इस वजह से थम गई सुरों की रानी की जिंदगी…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।