आखिरी सांस लेने से पहले क्या हुआ था? इस वजह से थम गई सुरों की रानी की जिंदगी

Summary :

Asha Bhosle’s Death Reason: संगीत की दुनिया से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। दशकों तक अपनी आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक दिग्गज गायिका अब इस दुनिया में नहीं हैं। अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती और फिर कुछ ही घंटों में सब खत्म… आखिर क्या था वो कारण जिसने इस महान कलाकार की जिंदगी छीन ली? चलिए जानते हैं पूरी खबर… Asha Bhosle’s Death Reason: अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती भारत की दिग्गज सिंगर Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो…

Asha Bhosle’s Death Reason: संगीत की दुनिया से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। दशकों तक अपनी आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक दिग्गज गायिका अब इस दुनिया में नहीं हैं। अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती और फिर कुछ ही घंटों में सब खत्म… आखिर क्या था वो कारण जिसने इस महान कलाकार की जिंदगी छीन ली? चलिए जानते हैं पूरी खबर…

Asha Bhosle’s Death Reason: अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती

Asha Bhosle Death Reason
Asha Bhosle’s Death Reason ( Source : Social Media)

भारत की दिग्गज सिंगर Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले ही तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सीने में चेस्ट इन्फेक्शनऔर लगातार एक्सट्रीम थकान की शिकायत थी, जिसके बाद हालत तेजी से बिगड़ती चली गई। डॉक्टर्स का कहना है कि थकान अक्सर बड़ी बीमारी का पहला सिग्नल हो सकता है, लेकिन कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं।

Asha Bhosle Age 92: मौत की असली वजह ने चौंकाया, Multi Organ Failure बना कारण

Asha Bhosle Age 92
Asha Bhosle Age 92 ( Source: Social Media)

खबरों के अनुसार, इलाज के दौरान उनकी स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई और आखिरकार मल्टी ऑर्गन फेलियर (Multi-Organ Failure) की वजह से उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि जब शरीर के कई अंग एक साथ काम करना बंद कर देते हैं, तो मरीज को बचाना बेहद मुश्किल हो जाता है। यही वजह इस महान गायिका की जिंदगी का अंत बन गई। पहले हार्ट अटैक की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन बाद में परिवार ने इसे रिजेक्ट कर दिया और असली वजह सामने आई।

Asha Bhosle Health Update: 8 दशकों तक राज करने वाली आवाज़ अब हमेशा के लिए खामोश

Asha Bhosle Health Update
Asha Bhosle Health Update ( Source: Social Media)

Asha Bhosle ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए और हिंदी सिनेमा को एक नई पहचान दी। उनकी आवाज़ सिर्फ गानों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने हर दौर में खुद को बदला और नई पीढ़ी तक अपनी पहचान बनाई। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है और प्रधानमंत्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा।

Asha Bhosle’s Multi-organ Failure Cause: अंतिम संस्कार से पहले क्या-क्या हो सकता है आज?

Asha Bhosle Multi-organ Failure Cause
Asha Bhosle’s Multi-organ Failure Cause ( Source: Social Media)

आज पूरा देश उस पल का गवाह बनेगा जब सुरों की दुनिया की दिग्गज Asha Bhosle को आखिरी विदाई दी जाएगी। सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग बड़ी संख्या में जुटने की उम्मीद है। माहौल बेहद भावुक रहेगा और हर आंख नम दिखाई दे सकती है। बताया जा रहा है कि कई बड़े सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे, वहीं अंतिम यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है।

परिवार के लिए यह पल बेहद दर्दनाक होगा, क्योंकि वे अपनी चहेती शख्सियत को हमेशा के लिए अलविदा कहेंगे। देशभर से लगातार श्रद्धांजलि मैसेज आ रहे हैं और हर कोई यही कह रहा है कि यह सिर्फ एक विदाई नहीं, बल्कि एक युग का अंत है। दिग्गज गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 4:00 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले, उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11:00 बजे लोअर परेल लोकेटेड कासा ग्रैंड (Casa Grande) में रखा जाएगा।

Read More: आशा भोसले का वह गाना जिस पर लग गया था बैन, मगर बन गया युवाओं का सबसे बड़ा हिट Song, आज भी रीमेक से हो…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।