Asha Bhosle Death News : हजारों गीतों से बनाई अमिट पहचान
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में हजारों गाने गाए। उनकी आवाज ने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। रोमांटिक, ग़ज़ल, पॉप और क्लासिकल, हर शैली में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
मगर एक गाना ऐसा भी रहा जो विवादों में रहा और जिस पर सरकार को बैन लगाना पड़ गया। मगर हैरानी देखिए कि वही गाना उस दशक का सबसे हिट गाना बन गया, ऐसा हिट कि हर कुछ अंतराल में उस गाने पर कई रीमेक गाने बनाए जाते रहे और प्रोड्यूसर निर्माता पैसा कमाते रहे।
Dam Maro Dam Controversy: ‘दम मारो दम’ से जुड़ा विवादित इतिहास

उनके करियर का सबसे विवादित गीत ‘दम मारो दम’ रहा, जो फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा फिल्म का हिस्सा था। इस गाने को देव आनंद और जीमत आमान पर पर फिल्माया गया था।
गाने में दिखाए गए हिप्पी कल्चर और नशे के दृश्य उस दौर में विवाद का कारण बने। कई लोगों ने इसे युवाओं को गलत दिशा में ले जाने वाला बताया, जिसके चलते कुछ जगहों पर इस गाने के प्रसारण पर रोक भी लगा दी गई। बता दें रिलीज़ के समय इस गाने पर ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और दूरदर्शन पर प्रतिबंधित कर दिया गया था
हालांकि, फिल्म की कहानी नशे के दुष्प्रभावों को उजागर करती थी। इसमें दिखाया गया था कि कैसे हिप्पी संस्कृति और ड्रग्स युवाओं को बर्बादी की ओर ले जाते हैं। कहानी में एक भाई अपनी बहन को नशे की दुनिया से बाहर निकालने की कोशिश करता है। यह फिल्म 1971 में आई थी। इस गाने आरडी बर्मन का म्यूजिक था वहीं बक्शी ने इसके बोल लिखे थे।
गाने के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि ऑल इंडिया रेडियो ने इसे बैन कर दिया। दूरदर्शन ने फिल्म के प्रसारण के दौरान इस गाने को काट दिया। जब फिल्म टीवी पर प्रसारित हुई, तो ‘दम मारो दम’ को पूरी तरह हटा दिया गया।
दिलचस्प बात यह है कि आशा भोसले को इस गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का पुरस्कार भी मिला था। देव आनंद ने इसे एंटी-ड्रग संदेश के रूप में प्रस्तुत किया था, लेकिन गाने की आकर्षक धुन और बोल्ड विजुअल्स ने इसे एक अलग पहचान दिलाई।
Asha Bhosle Journey: विवाद से ‘आइकॉनिक’ बनने तक का सफर
दिलचस्प बात यह है कि जिस गीत को कभी आलोचना झेलनी पड़ी, वही आज बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित और यादगार गानों में गिना जाता है। नई पीढ़ी भी ‘दम मारो दम’ को उतनी ही पसंद करती है, जितनी उस दौर में की जाती थी। आशा भोसले की आवाज और उनके गीत आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें – Ranveer Allahbadia ने किया समय रैना पर वार!, इशारों-इशारों में यूट्यूबर पर कसा तंज


Download Android App
Download iOS App




