Ranveer Allahbadia ने किया समय रैना पर वार!, इशारों-इशारों में यूट्यूबर पर कसा तंज

Summary :

Ranveer Allahbadia On Samay: मोस्ट पॉपुलर यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर समय रैना इन दिनों अपने लेटेस्ट वीडियो स्टिल अलाइव की वजह से चर्चाओं में हैं. कियोंकि इस वीडियो में उन्होंने बहुत सी ऐसी बाते कहीं हैं, जो कि कॉन्ट्रोवर्शिल दिखाई दी है. हालांकि इनमे जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही वो थी इंडियाज गॉट लेटेंट (India’s Got Latent Controversy) के विवाद के बारे में, जो कि रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) के एक बयान की वजह से शुरू हुई थी. समय रैना ने अपने हालिया वीडियो में रणवीर इलाहबादिया को ट्रोल किया था. कॉमेडियन ने कहा था कि 10 साल तक…

Ranveer Allahbadia On Samay: मोस्ट पॉपुलर यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर समय रैना इन दिनों अपने लेटेस्ट वीडियो स्टिल अलाइव की वजह से चर्चाओं में हैं. कियोंकि इस वीडियो में उन्होंने बहुत सी ऐसी बाते कहीं हैं, जो कि कॉन्ट्रोवर्शिल दिखाई दी है. हालांकि इनमे जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही वो थी इंडियाज गॉट लेटेंट (India’s Got Latent Controversy) के विवाद के बारे में, जो कि रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) के एक बयान की वजह से शुरू हुई थी.

Ranveer Allahbadia On Samay
Ranveer Allahbadia On Samay (Source: Social Media)

समय रैना ने अपने हालिया वीडियो में रणवीर इलाहबादिया को ट्रोल किया था. कॉमेडियन ने कहा था कि 10 साल तक रणवीर ने अपनी इमेज बहुत अच्छी बना कर रखी थी, वो सबके सामने यौगा और मेडिटेशन की बातें करते हुए दिखाई देते थे और फिर एक झटके में कूल बनने के चक्कर में उन्होंने सब खराब कर दिया. इसी कंट्रोवर्सी की वजह से उन्हें बहुत कुछ झेलना भी पड़ा था. इसके अलावा भी रणवीर पर बहुत सी बातें बोलते हुए समय ने उनको ट्रोल किया.

Ranveer Allahbadia On Samay: रणवीर ने कसा समय रैना पर तंज?

Ranveer Allahbadia On Samay
Ranveer Allahbadia On Samay (Source: Social Media)

ऐसे में अब रणवीर इलाहाबादिया ने इशारों-इशारों में समय रैना पर तंज कसा है. पैपराजी शैलेश पांडे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर इलाहाबादिया के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर किस तरह खुद को फनी बता रहे हैं और इसी के साथ वो कह रहे हैं कि सब खुश रहें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shailesh pandey (@shaileshpandeyy)

जब शैलेश बोलते हैं कि आजकल हर किसी की जुबां पर हम दोनों का नाम चलता है, तब रणवीर इलाहाबादिया इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि, “हम दोनों का समय चलता है.” इस पर पैप बोलते हैं कि समय अलग समय चल रहा है. इसपर रिएक्ट करते हुए रणवीर कहते हैं कि, “समय? कौन समय? क्या समय? अच्छा हमारा टाइम, यह हमारा टाइम है, अब मेरा समय है.”

Ranveer Allahbadia On Samay: क्या था इंडियाज गॉट लेटेंट का विवाद?

Ranveer Allahbadia On Samay
Ranveer Allahbadia On Samay (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडियाज गॉट लेटेंट शो समय रैना ने शुरू किया था. इसके एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और रीबेल किड उर्फ अपूर्वा मुखीजा आए थे. ऐसे में शो के कन्टेक्स्ट को समझते हुए रणवीर ने माता-पिता के बारे में एक कमेंट किया था, इसके अलावा भी रणवीर और कई ऐसी बातें की थीं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई. इसके बाद रणवीर, रीबेल और समय रैना पर FIR तक हुई थी. पर बाद में समय के इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे एपिसोड को यूट्यूब से हटा दिया गया था और माफी मांगने के साथ उनसे कहा गया था कि वो अब ऐसा शो दोबारा नहीं बनाएंगे.

Read More: Dacoit ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार ओपनिंग, धुरंधर 2 के इस रिकॉर्ड को तोड़ती दिखी फिल्म

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।