Dacoit ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार ओपनिंग, धुरंधर 2 के इस रिकॉर्ड को तोड़ती दिखी फिल्म

Summary :

Dacoit Box Office Collection Day 1: धुरंधर 2 को लेकर चर्चाएं इसकी रिलीज से पहले ही शुरू हो गई थी, हालांकि फिल्म ने 19 मार्च को रिलीज होने के बाद ये बता भी दिया कि इसको लेकर फैंस कई दिनों से बात क्यों कर रहे थे? इस फिल्म ने 24 दिनों में भारत के अंदर 1000 करोड़ और दुनियाभर में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में फिल्म का कलेक्शन कम देखने को मिला, पर फिर भी इसे अच्छी कमाई कहा जा सकता है. लेकिन इसी बीच अब…

Dacoit Box Office Collection Day 1: धुरंधर 2 को लेकर चर्चाएं इसकी रिलीज से पहले ही शुरू हो गई थी, हालांकि फिल्म ने 19 मार्च को रिलीज होने के बाद ये बता भी दिया कि इसको लेकर फैंस कई दिनों से बात क्यों कर रहे थे? इस फिल्म ने 24 दिनों में भारत के अंदर 1000 करोड़ और दुनियाभर में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

हालांकि हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में फिल्म का कलेक्शन कम देखने को मिला, पर फिर भी इसे अच्छी कमाई कहा जा सकता है. लेकिन इसी बीच अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म डकैत ने दस्तक दी है, जिसमें अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

Dacoit Box Office Collection Day 1
Dacoit Box Office Collection Day 1 (Source: Social Media)

10 अप्रैल को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हुई डकैत ने पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क वेबसाइट के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन डकैत ने 3,800 शोज के साथ 6.50 करोड़ की कमाई भारत में हासिल की है. जिसमें हिंदी में 90 लाख और तेलुगू में 5.60 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 7.57 करोड़ और वर्ल्डवाइड कमाई 6.50 करोड़ तक जा पहुंची है.

Dacoit Box Office Collection Day 1: धुरंधर 2 की ओपनिंग को डकैत ने पछाड़ा

Dacoit Box Office Collection Day 1
Dacoit Box Office Collection Day 1 (Source: Social Media)

डकैत ने तेलुगू भाषा में 5.60 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि धुरंधर 2 ने पहले दिन तेलुगू भाषा में 2.12 करोड़ का ही कलेक्शन हासिल किया था. वहीं मलयालम में 9 लाख, कन्नड़ में 8 लाख और तमिल में 1.16 करोड़ की कमाई फिल्म हासिल कर पाई थी. पर हिंदी बेल्ट में धुरंधर 2 ने धकामा मचाते हुए 99.10 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था.

Dacoit Box Office Collection Day 1: डकैत का बजट और कास्ट

Dacoit Box Office Collection Day 1
Dacoit Box Office Collection Day 1 (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई डकैत में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप नजर आ रहे हैं. जबकि फिल्म को शनैल दिओ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 70 करोड़ में बनी है, जिसे हिंदी और तेलुगू में वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है.

Dacoit Box Office Collection Day 1: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Dacoit Box Office Collection Day 1
Dacoit Box Office Collection Day 1 (Source: Social Media)

अगर वर्कफ्रंट को लेकर बात करें तो अदिवि शेष की पिछली फिल्म मेजर थी, जिसे कोरोना महामारी के चलते कम स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. वहीं पहले दिन फिल्म ने 13.4 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी. जबकि उनकी फिल्म हिट 2 ने 6.4 करोड़ डे 1 में कमाए थे.

वहीं दूसरी ओर अगर मृणाल ठाकुर की बात करें तो उनकी दो दीवाने शहर में ने केवल 1.25 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. जबकि सन ऑफ सरदार, जिसमें अजय देवगन नजर आए थे. उसने 7.25 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी. ऐसे में ये देखा बेहद ही दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में ये फिल्म धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस पर रहते हुए हिंदी बेल्ट में कमाल दिखा पाती है या नहीं?

Read More: Asha Bhosle Health: दिग्गज गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, पोती ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।