सतपाल महाराज ने कांग्रेस में शामिल होने के अटकलों को किया खारिज

Summary :

सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस की ओर से जनमत बनाने और भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने का झूठा प्रचार किया जा रहा है।

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कांग्रेस में शामिल होने के अटकलों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बने रहेंगे और लोकसभा चुनाव के दौरान वह स्टार प्रचारक के रुप में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस की ओर से जनमत बनाने और भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने का झूठा प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में उन्हें पूरा विश्वास है। भाजपा में वह बहुत सोच समझ कर शामिल हुए थे।

modi shah

वित्त मंत्री अरुण जेटली से कल ही उनकी मुलाकात हुई है और इस दौरान उनसे चुनाव प्रचार की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की मांग नहीं की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ भी उनकी कोई नारजगी नहीं है। मुख्यमंत्री होने के नाते वह राज्यहित में फैसला लेते हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस अलग-अलग विचार धारा के लोगों के साथ है जो मोदी को सत्ता से नहीं हटा सकते। इस समय देश में एक मजबूत नेतृत्व की जरुरत है जो देश का विकास कर सके।

Desk Team