केरल में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 6 सितंबर से 11वीं कक्षा की परीक्षा शारीरिक रूप से आयोजित करने के केरल सरकार के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। फिलहाल अभी इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है कि परीक्षा कब होगी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी।
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कोविड-19 मामलों में निरंतर वृद्धि के कारण केरल में स्थिति चिंताजनक है और कम उम्र के बच्चों को जोखिम में नहीं डाला जा सकता है क्योंकि राज्य से प्रतिदिन लगभग 35,000 मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि बच्चों को सुरक्षित रखा जाए।
पूरे देश में सबसे अधिक कोरोना के मामले इस समय केरल से ही सामने आ रहे हैं। पूरे देश के प्रतिदिन के पचास प्रतिशत से अधिक मामले केरल से हैं। गुरुवार को केरल में एक बार फिर से 32 हजार से अधिक संक्रमण के नए केस सामने आए थे जबकि पूरे राज्य में 24 घंटे में 188 लोगों की इस जानलेवा वायरस से हुई। ऐसे में सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार के 11वीं कक्षा की परीक्षा को ऑफलाइन कराने के फैसले पर रोक लगा दी है।


Download Android App
Download iOS App



