सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस बात पर हैरानी जताई और कहा, ”केरल में क्या हो रहा है, पादरी बलात्कार के मामलों में आरोपी बन जा रहे हैं’। इसके साथ ही अदालत ने राज्य पुलिस से एक विवाहित महिला के साथ यौन दुर्व्यवहार करने वाले चार आरोपी पादरियों के खिलाफ की गई जांच पर स्थिति रिपोर्ट जमा करने को कहा।
सुप्रीम कोर्ट ने कथित बलात्कार के एक अन्य मामले की सुनवाई पर रोक लगाने से इंकार कर दिया जिसमें केरल का एक पादरी शामिल है। इस मामले की सुनवाई एक अगस्त से शुरू होनी है। न्यायमूर्ति ए . के सीकरी और अशोक भूषण की एक पीठ ने कहा, ”केरल में क्या हो रहा है, पादरी बलात्कार के मामलों में आरोपी बनाए जा रहे हैं।”
न्यायालय ने केरल पुलिस के वकील को यौन दुर्व्यवहार के उस मामले की जांच पर दो हफ्ते के भीतर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है जिसमें मलंकारा सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च से संबद्ध चार पादरियों का नाम शामिल है। इस मामले में अगली सुनवाई 6 अगस्त को होगी।


Download Android App
Download iOS App



