मुंबई उत्तर से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर के बोरीवली में प्रचार अभियान के दौरान सोमवार को कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बोरीवली रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देखते ही ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने शुरू कर दिए थे।
हाथापाई के बाद मातोंडकर बोरीवली पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस उम्मीदवार के एक सहयोगी ने बताया कि उर्मिला मातोंडकर ने घटना के बाद पुलिस सुरक्षा की मांग की है और वह आज दिन में मीडिया को भी संबोधित कर सकती हैं।
उर्मिला मातोंडकर के पास 68 करोड़ रुपये की संपत्ति
घटना के बाद उर्मिला मातोंडकर ने कहा, यह भय पैदा करने के लिए किया जा रहा है। यह अभी शुरुआत है, यह हिंसक मोड़ लेगा। इस सीट से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी को ही मैदान में उतारा है।’


Download Android App
Download iOS App




