हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): धर्म संसद में हेट स्पीच का मामला लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बनता चला जा रहा है जहां एक तरफ पुलिस ने अपनी कार्यवाही करनी शुरू करते हुए पहली गिरफ्तारी जितेंद्र सिंह त्यागी कि की थी और आज हुई सुनवाई में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसी मामले में आज दूसरी गिरफ्तारी जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद महाराज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
जितेंद्र नारायण की गिरफ्तारी के विरोध में कर रहे थे अनशन
बता दें कि जितेंद्र नारायण त्यागी की गिरफ्तारी के बाद से ही यति नरसिंहानंद महाराज हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर अनशन कर रहे थे। उन्होंने अन्न जल त्याग दिया गया था। संतों द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में 16 जनवरी को सर्वानंद घाट पर एक सभा का भी आयोजन किया जाना तय किया गया था, पुलिस ने सभा से पहले ही यति नरसिंहानंद को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी के कारण संत समाज में गुस्सा
जहां धर्म संसद के बाद से लगातार संत समाज द्वारा अनशन व गिरफ्तारी का विरोध किया जा रहा है। कल इसी मामले में सुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी द्वारा एक बयान जारी किया गया था वही आज भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने अनशन स्थल पर पहुंचकर गिरफ्तारी को पूरी तरह से विरोध किया था।
समर्थकों ने कोतवाली का किया घेराव, पीएसी तैनात
यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर नगर कोतवाली ले जाया गया, जहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा। वहीं उनके हज़ारों समर्थकों ने नगर कोतवाली को चारों ओर से घेर लिया है, साथ ही यातायात पूरी तरह बंद कर दी है। घटना स्थल के अनुसार पुलिस के खिलाफ समर्थक धरने पर बैठ गए हैं और विस्फोटक स्थिति को देखते हुए वहां पीएससी तैनात कर दी गयी है।
गौरतलब है कि हरिद्वार में पिछले दिनों हुए धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में यति के खिलाफ भी शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।


Download Android App
Download iOS App



