कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चुनावी हार तय देखकर विरोधियों के खिलाफ छापेमारी करवाना भाजपा का सबसे बड़ा यंत्र है।
उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब द्रमुक ने कहा है कि पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन की बेटी सेंथामराई के चेन्नई स्थित आवास पर आयकर अधिकारियों द्वारा ‘तलाशी’ ली गई और यह कार्रवाई ‘राजनीतिक उद्देश्य’ से प्रेरित है।
Raiding the opposition is BJP’s coping mechanism when facing electoral defeat.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 2, 2021
अभी तक आयकर अधिकारियों ने इस तलाशी की न तो पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘चुनावी हार आसन्न देखकर विरोधियों के खिलाफ छापेमारी करवाना भाजपा का सबसे बड़ा यंत्र है।’’


Download Android App
Download iOS App



