घटिया सड़क निर्माण को देखकर विधायक को इतना गुस्सा आया की उन्होंने सभी के सामने सीएमओ और इंजिनियर को फटकार लगा दी है। मामला मध्यप्रदेश के शाजापुर के पोलायकलां नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 का हैं। यहाँ कालीपीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी अपने इलाके में जनसंपर्क अभियान पर निकले थे, जहाँ उनसे मिलने कई लोग पहुंचे थे। विधायक भी सभी लोगों से मुलाक़ात कर रहे थे, तभी उनकी नज़र सड़क पर पड़ गई और रोड की ऐसी हालत देख वो काफी क्रोधित हो गए।
वही इसके तुरंत बाद विधायक ने कलेक्टर को फोन करके इसकी शिकायत की और सीएमओ एवं इंजीनियर को मुर्गा बनाने की धमकी तक दे डाली थी। विधायक ने फ़ोन कॉल पर कलेक्टर से कहा की यहाँ किस तरह का सड़क निर्माण किया जा रहा हैं? इस रोड पर 65 लाख लगाया जा रहा हैं, तब भी इतनी घटिया क़्वालिटी का सामान निर्माण में क्यों उपयोग किया जा रहा है।
कांग्रेस विधायक ने धरना देने की बात कही
हालांकि, विधायक यही नहीं रुके उन्होंने सभी के सामने सीएमओ और इंजिनियर को डांटते हुए कहा-“हमारा बस चले तो तुरंत इन दोनों को मुर्गा बना दे। ये तो लूट है, जनता के पैसे ये लोग खा रहे हैं, डाका डाला जा रहा है। इसके साथ ही विधायक ने प्रशासन से दुबारा से सही तरीके से सड़क निर्माण कराने की अपील की है। वही, उन्होंने यह भी कहा की रोड जल्द नहीं बनी तो वो धरना देंगे। क्योंकि, वो भी एक इंजिनियर हैं , उन्हें पता हैं की सड़क निर्माण में किस तरह का सामान लगता है। इसलिए जनता को बेवक़ूफ़ नहीं बनाया जा सकता हैं।
हम आपको बता दें, विधायक ने लोगों से बातचीत करते हुए बताया की सड़क निर्माण में जहाँ बालू, सीमेंट और गिट्टी डालनी चाहिए थी, वहां मुरम डाली गई हैं रोड के निर्माण में भ्रष्टाचार साफ दिखाई दे रहा हैं। लेकिन वो जनता के साथ गलत नहीं होने देंगे। उन्होंने शिकायत की हैं, जिसपर प्रशासन को जल्द एक्शन लेना होगा।


Download Android App
Download iOS App



