मुंबई में देखते ही देखते जमीन में समां गई पूरी कार, वीडियो वायरल

Summary :

मुंबई के रिहायशी इलाके में खड़ी एक कार कंक्रीट के फर्श में गड्ढा होने से पानी में डूब गई, जिसका वीडियो रविवार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मुंबई के रिहायशी इलाके में खड़ी एक कार कंक्रीट के फर्श में गड्ढा होने से पानी में डूब गई, जिसका वीडियो रविवार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने कहा कि घटना रविवार सुबह घाटकोपर पश्चिम की कामा लेन में एक आवासीय सोसाइटी में हुई।

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारी ने कहा, ”आवासीय सोसाइटी ने एक कुएं को कंक्रीट सीमेंट से बंद कर रखा था और स्थानीय निवासी अपनी कारें खड़ी करने के लिये इस इलाके का इस्तेमाल करते हैं।
स्थानीय पुलिस की एक टीम और ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा कार को बाहर निकाला। निवासियों की सुरक्षा के लिये घटनास्थल की घेराबंदी की गई है।”

Desk Team