कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रह चुके के. शंकरनारायणन का रविवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 89 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
शंकरनारायणन महाराष्ट्र, नगालैंड और झारखंड के राज्यपाल थे। उन्होंने राज्यपाल के रूप में अरुणाचल प्रदेश, असम और गोवा का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था।
शंकरनारायणन चार बार विधायक रह चुके थे। केरल सरकार में उन्होंने वित्त, कृषि और उत्पाद शुल्क सहित कई विभाग संभाले थे।


Download Android App
Download iOS App



