महाराष्ट्र के मंत्री और मुंबई के वरिष्ठ कांग्रेस नेता असलम शेख का कोरोना वायरस की जाँच पॉजिटिव आयी है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। शेख ने कहा कि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं है और उन्होंने उनके संपर्क के आए लोगों से अपनी जांच कराने की अपील की।
शेख ने ट्वीट किया, ‘‘मैं सूचित करता हूं कि मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं। मुझमें अभी संक्रमण के लक्षण नहीं है और मैंने स्वयं को पृथक-वास में रखा है। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से मैं अनुरोध करता हूं कि वे अपनी जांच कराएं।’’ मुंबई की मलाड-पश्चिम सीट से कांग्रेस विधायक शेख ने कहा कि वह घर से काम करना जारी रखेंगे।
शेख उद्धव ठाकरे सरकार के चौथे मंत्री हैं, जो संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले राज्य के मंत्री जितेंद्र आव्हाड, अशोक चव्हाण और धनंजय मुंडे भी संक्रमित पाए गए थे। उपचार के बाद वे संक्रमण मुक्त हो गए।


Download Android App
Download iOS App



