हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने पुरानी करेंसी के बदले नए नोट बदलने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 करोड़ के पुराने नोट बरामद किए हैं। सात आरोपियों को रकम के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये नोट दिल्ली के किसी व्यापारी के बताए जा रहे हैं। बीती देर शाम एसटीएफ के इंस्पेक्टर अब्दुल कलाम की अगुवाई में एक टीम ने मध्य हरिद्वार की एक कॉलोनी में छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह गैंग आरबीआई के किसी अधिकारी के संपर्क में था, जिसकी मदद से वह पुरानी करेंसी बदलने की फिराक में था।
कुछ और पत्रकारों के संलिप्त होने व संत की रकम होने की चर्चा
जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने तीर्थनगरी हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ 47 लाख के पुराने नोटों के साथ हरिद्वार के एक पत्रकार के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
एसटीएफ को यह कामयाबी उस समय मिली जब ये लोग नोटों की डिलिंग करने जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें मध्य हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इस मामले में कुछ और पत्रकारों को जानकारी थी। जिनके इशारे पर यह खेल चल रहा था और खेला गया। अब पुलिस उनको भी अपने शिकंजे में ले सकती है। फिलहाल पुलिस यह पता करने में जुटी है की नोट कहां से आए थे, किसके थे और कहां इन्हें ले जाना था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
————————————-
सात आरोपी पकड़े
आरोपियों की पहचान रूपेश निवासी जगजीतपुर, यशवीर निवासी हरिपुरकला, अरविंद, आबिद निवासी अमरोहा, सोमपाल निवासी मुरादाबाद, विकास निवासी ऋषिकेश, राजेंद्र निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है।


Download Android App
Download iOS App



