उपनगर अंधेरी में दो समूहों के बीच हुई झड़प में कम से कम सात लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना अंधेरी पंप हाउस के पास शनिवार देर रात हुई। अधिकारी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दो समूह के बीच झड़प हो गई थी।
पुलिस उपायुक्त (जोन 10) अंकित गोयल ने कहा, ‘‘ झड़प में सात लोग घायल हुए हैं। हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।’’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए लोगों की पहचान प्रकाश यादव, रोहित यादव, रानू गुप्ता और विनायक आंबेडकर के तौर पर हुई है। गोयल ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और दंगा करने के प्रावधान के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
नागरिकता कानून और NRC पर शंकाएं दूर करने के लिए अल्पसंख्यक आयोग बनाएगा हेल्प डेस्क
पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायल हुए लोगों में से दो को सिर में चोट आई है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। एक स्थानीय नेता ने बताया कि घटना के बाद चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कई लोग अंधेरी में एमआईडीसी पुलिस थाने के बाहर एकत्रित हो गए थे। इन्होंने कथित तौर पर कुछ महिलाओं को भी पीटा।


Download Android App
Download iOS App



