संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान मेरठ में शुक्रवार को हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। आईजी आलोक सिंह ने रविवार सुबह इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मेरठ के मोहसिन, आसिफ, जहीर, आलिम और दिल्ली के आसिफ के तौर पर हुई है।
आलोक सिंह ने बताया कि मेरठ में शुक्रवार को हुई हिंसा में 35 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इन मामलों में अभी तब 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आईजी के अनुसार फिलहाल इंटरनेट सेवाएं बंद है।
‘सोशल मीडिया लैब’ लगातार भड़काऊ पोस्ट पर नजर रख रही है। क्षेत्र में शांति के लिए थाना स्तर पर शांति कमेटियां भी गठित कर दी गई हैं, जिसमें स्थानीय संभ्रांत लोगों को भी शामिल किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



