मध्य प्रदेश के दो जिलें अलीराजपुर और होशंगाबाद में सात लोगों की हत्या मामला सामने आया है। इस दोनों मामलों में पुलिस ने जानकारी दी है। अलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात अलीराजपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के बोकड़ियां गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट में भील आदिवासी समुदाय के चार लोगों की लाठियों से पीट-पीटकर और धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि, एक प्रेमी जोड़ा एक साल पहले गांव से भाग गया था। युवती अपने घर से चांदी के जेवर लेकर फरार हुई थी। तब से ही दोनों परिवार के बीच कीमती सामानों को लेकर विवाद चल रहा था। एसपी ने बताया कि झगड़े में युवक के चचेरे भाई समुएल (25), और सुकदेव (22) और युवती के दादा भाल सिंह (50) और चाचा नानबू (25) की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में दो मामले दर्ज किए हैं।
सभी कोणों से जांच कर रही है पुलिस
पुलिस ने होशंगाबाद जिले की घटना में बताया कि, सिवनी मालवा कस्बे में दुर्गा कॉलोनी में एक दंपती और उसका नाबालिग बेटा घर में ही मृत पाया गया। अधिकारी ने बताया कि जब दिवाली पर परिवार बाहर नहीं निकला तो उनके पड़ोसी चिंतित हो गए और उनके घर में झांक कर देखा, इसके बाद घटना का पता चला । उन्होंने बताया कि मृतकों- योगेश नामदेव (35), उनकी पत्नी सुनीता (32) और पुत्र दिव्यांश (12) के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस की अनुविभागीय अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि, पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। शुरुआती जांच के आधार पर हमें संदेह है कि लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा।


Download Android App
Download iOS App



