हरिद्वार : कनखल स्थित शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद आश्रम में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत की एक बड़ी वजह ईवीएम की हेरा-फेरी भी हो सकती है। ममता बनर्जी के राम के विरोध को लेकर उनका कहना है कि यह राजनीतिक दृष्टिकोण से कर रही हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने इसे राम का विरोध बताने की जगह भाजपा का विरोध बताया।
वहीं, शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने साईं बाबा के बढ़ते प्रभाव को एक सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि यह कुछ लोगों द्वारा हिंदू धर्म को नष्ट करने के इरादे से किया जा रहा है। यही वजह है कि सभी जगहों पर साइको खड़ा करने की कोशिश हो रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कि ब्रिटिश नागरिकता को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा राहुल गांधी हिंदू परिवार में जन्मे हैं हिंदू धर्म को मानते हैं, इसलिए वह हिंदू हैं और पूर्ण रूप से भारतीय नागरिक हैं। इस पर सवाल उठाना या सवाल करना मूर्खतापूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार भारत का कानून भी इस बात को प्रमाणित करता है यही वजह है कि उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



