शरद पवार को मिला अजित के साथ सीक्रेट मीटिंग में बड़ा ऑफर ! विपक्षी दलों की बढ़ गयी चिंता

Summary :

NCP के चीफ शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात के बाद राजनीति गलियारों में हलचल सी देखी जा रही है। इस मुलाक़ात को कई कड़ियों से जोड़े जा रहे हैं। जी हाँ कई पार्टियां ये दावा कर रही है की शरद पवार को अजित पवार से एक ऐसा ऑफर मिला है जो इन राजनीतिक पन्नों में दरार डालने का काम कर सकता है।

NCP के चीफ शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात के बाद राजनीति गलियारों में हलचल सी देखी जा रही है। इस मुलाक़ात को कई कड़ियों से जोड़े जा रहे हैं। जी हाँ कई पार्टियां ये दावा कर रही है की शरद पवार को अजित पवार से एक ऐसा ऑफर मिला है जो इन राजनीतिक पन्नों में दरार डालने का काम कर सकता है।  इस ऑफर के ज़रिये इंडिया गठबंधन की नीव भी हिल सकती है।  जी हाँ बताया जा रहा है की बीजेपी अजित पवार के ज़रिये शरद पवार को मनाने के लिए एक ऐसे ऑफर को पेश कर रही है जिसकी वजह से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज सी हो गयी है।  
शरद पवार के सामने केंद्र सरकार का ऑफर !  
शरद पवार ने ये साफ़ कह दिया है की बीजेपी के साथ जुड़ने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।  भले ही शरद पवार ने इस बात को मैंने से इंकार कर दिया की बीजेपी के साथ उनका कोई भी संबंध नहीं है लेकिन महाराष्ट्र के पूर्व सीएम  पृथ्वीराज चव्हाण ने ये बड़ा दावा किया है की बीजेपी ने अजित पवार के ज़रिये शरद पवार के सामने एक बड़े ऑफर की पेशकश की है।  एक अखबार का हवाला देते हुए पृथ्वीराज ने ये कहा की बीजेपी शरद पवार को केंद्र में कृषि मंत्री और नीति आयोग के अध्यक्ष का पद देने का ऑफर सामने रखा है। 
सीक्रेट मीटिंग पर पृथ्वीराज को शक 
पृथ्वीराज ने ये भी दावा किया है की सुप्रिया सुले और विधायक जयंत पाटिल को मंत्री पद देने का ऑफर में बीजेपी ने रखा है।  बता दें की कुछ वक़्त पहले ही अजित पवार और शरद पवार की एक मीटिंग हुई थी। और ये मुलाक़ात पुणे के एक बड़े उद्योगपति के घर पर हुई थी।  और इसी साल में अजित पवार ने शरद पवार से बगावत कर शिंदे सरकार का हाथ थाम लिया था।  

Desk Team