महाराष्ट्र में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों में जारी खींचतान के बीच भाजपा समेत सभी दलों के नेताओं ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार द्वारा उनके आवास पर आयोजित रात्रिभोज में हिस्सा लिया।
ईड़ी की कार्रवाई के चलते किया गया रात्रिभोज का प्रोग्राम
नयी दिल्ली में पवार के 6,जनपथ स्थित आवास पर रात्रिभोज के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवसेना सांसद संजय राउत के अलावा महाराष्ट्र के कई विधायक और सांसद भी मौजूद रहे। यह रात्रिभोज ऐसे समय आयोजित किया गया, जब प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन रोकथाम कानून के तहत अलीबाग में राउत और उनके परिवार से जुड़े आठ भूखंड और मुंबई के दादर उपनगर में एक फ्लैट को कुर्क कर लिया।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के विधायक लोकसभा सचिवालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं। इससे पहले, महाराष्ट्र के विधायकों ने चाय पार्टी पर राउत से उनके आवास पर मुलाकात की।


Download Android App
Download iOS App



