राजनयिक हर्ष कुमार जैन यूक्रेन में भारत के नए राजदूत के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यूक्रेन में भारत के दूतावास ने मंगलवार को यह जानकारी दी।दूतावास ने जैन का स्वागत करते उप राजदूत (चार्ज डी अफेयर्स) अंबरीश वेमुरी की एक तस्वीर ट्वीट की जो ‘‘यूक्रेन में भारत के नए राजदूत के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए आज (मंगलवार को) वारसॉ पहुंचे।’’ रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फिलहाल पोलैंड के वारसॉ से दूतावास संचालित हो रहा है। जैन से पहले पार्थ सतपती यूक्रेन में भारत के राजदूत थे।
गौरतलब है कि हर्ष कुमार की नियुक्ति यूक्रेन में भारतीय राजदूत के रूप में ऐसे समय पर हो रही हैं । जब रूस व यूक्रेन के बीच भीषण युध्द छिड़ा हुआ हैं । ऐसे में भारत के स्टैंड़ का नरम रूख का हर्ष कुमार को खास ख्याल रखना होगा । अभी तक यूध्द के परिपेक्ष में भारत ने किसी भी देश की तरफदारी ना करते शांति से मसला हल करने कि पैरवी की हैं । भारत में यूक्रेन के राजदूत ने देश से अपना कूटनीतिक रूख स्पष्ट करने का अनुरोध किया था।


Download Android App
Download iOS App



