Sharad Pawar: शरद पवार को जान से मारने की धमकी, सुप्रिया सुले ने बीजेपी पर साधा निशाना

Summary :

एनसीपी प्रमुख शरद पवार वैसे तो खुब चर्चा में रहते है लेकिन इस बार जान से मारने की धमकी को लेकर वो चर्चा में बने हुए है। बता दे उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सौरभ पिंपलकर नाम के शख्स के एक ट्विंटर हैंडल से दी गई है। ट्वीट में आपत्तिजनक बातें लिख कर कहा गया है कि शरद पवार का अंजाम भी दाभोलकर वाला होगा।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार वैसे तो खुब चर्चा में रहते है लेकिन इस बार जान से मारने की धमकी  को लेकर वो चर्चा में बने हुए है। बता दे उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सौरभ पिंपलकर नाम के शख्स के एक ट्विंटर हैंडल से दी गई है। ट्वीट में आपत्तिजनक बातें लिख कर कहा गया है कि शरद पवार का अंजाम भी दाभोलकर वाला होगा।
सुप्रिया सुले ने लगाए गंभीर आरोप
शरद पवार की सुपुत्री और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने इसकी शिकायत दर्ज  करवाने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में पहुंची। सुप्रिया सुले ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर मीडिया से संवाद करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की।
सुप्रिया सुले ने कहा किआदरणीय पवार साहब के नाम पर मेरे वाट्सअप पर एक मैसेज आया है। यह धमकी से भरा मैसेज है. मैंने मुंबई के पुलिस कमिश्रर को इस बारे में सूचना दी है। उन्होंने वायदा किया है कि वे ऐक्शन लेंगे।एक महिला और नागरिक होने के नाते मैं महाराष्ट्र और देश के गृहमंत्री से न्याय मांग रही हूं।
महाराष्ट्र में डर का माहौल है
पवार साहेब को कुछ भी हुआ तो जिम्मेदार देश और राज्य के गृहमंत्री
सुप्रिया सुले ने कहा कि अगर शरद पवार को कुछ भी हुआ तो जिम्मेदार देश और राज्य के गृहमंत्री होंगे जिम्मेदारी सरकार के इंटेलिजेंस मैकेनिज्म की है।महाराष्ट्र में जो हालात हैं वो साफ-साफ इंटेलिजेंस फेलियर को दर्शाता है। महाराष्ट्र में डर का माहौल है।यहां क्राइम बढ़ रहा है।
इस धमकी के पीछे कौन
सुप्रिया सुले ने कहा कि इस धमकी के पीछे कौन है, क्या कोई अदृश्य हाथ है? इसके पीछे की ताकत के बारे में जानना बेहद जरूरी है। धमकी देते हुए जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया है और कमेंट में भी जिस तरह के वाक्य लिखे जा रहे हैं।उसे देखते हुए लगता है कि आखिर इतनी नफरत कहां से आ रही है। राजनीति में मतभेद होते हैं लेकिन इतनी नफरत?
धमकी देना हमारे खून में नहीं बीजेपी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धमकी देना हमारे खून में नहीं। जो ही दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Desk Team