केंद्रीय जांच ब्यूरो ने करोड़ों रुपये के शारदा चिट फंड घोटाले के संबंध में पश्चिम बंगाल के आईपीएस अधिकारी अर्नब घोष से गुरुवार को दोबारा पूछताछ की। सीबीआई ने घोष से बुधवार को लगभग नौ घंटों तक पूछताछ की थी। सीबीआई के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
घोष पोंजी घोटाला मामलों की सबसे पहले जांच करने वाली विशेष जांच टीम के सदस्यों में शामिल थे। पुलिस अधिकारी सुबह लगभग 10 बजे साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई कार्यालय पहुंचे। सीबीआई ने इस सप्ताह घोष के अलावा बंगाल पुलिस के कई पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा के बाद किसान संगठन ने वापस ली प्रस्तावित हड़ताल
इन अधिकारियों में सारदा मामले के पहले जांच अधिकारी भी शामिल हैं। सीबीआई ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को भी समन भेजा था लेकिन उन्होंने अपने अवकाश का हवाला देते हुए सात दिनों की मोहलत देने के लिए एक पत्र लिखा था। सीबीआई ने कुमार को अभी दोबारा समन नहीं भेजा है।


Download Android App
Download iOS App



