एकनाथ शिंदे गुट के मुख्य सचेतक ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र लिखकर उद्धव ठाकरे गुट के 14 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की है। गोगावले ने कहा कि हमने व्हिप की अवहेलना करने वाले सभी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए नोटिस दिया है। बालासाहेब ठाकरे के प्रति सम्मान के कारण वर्ली से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को नोटिस जारी नहीं किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने रविवार को ठाकरे गुट से संबंधित सुनील प्रभु को हटाकर शिंदे खेमे के भरत गोगावले को शिवसेना के मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया था। शिंदे गुट का कहना है कि वही असली शिवसेना है। वहीं उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि शिंदे शिवसेना के मुख्यमंत्री नहीं हैं। शिवसेना में बगावत के बाद पार्टी ने शिंदे गुट के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की थी। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। इस मामले में 11 जुलाई को सुनवाई होगी।


Download Android App
Download iOS App



