महाराष्ट्र विधानसभा के रविवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े ने यहां विधान भवन में विधायक दल के कार्यालय को सील कर दिया।विधान भवन में शिवसेना विधायक दल के कार्यालय के बंद दरवाजों पर प्लास्टिक टेप के साथ एक श्वेत पत्र चिपकाया गया है, जिस पर मराठी में संदेश लिखा है, ‘‘शिवसेना विधायक दल के निर्देशानुसार कार्यालय बंद है।’’
चार जुलाई को बहुमत साबित करेगी शिंदे सरकार
महाराष्ट्र में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग से बनी नयी सरकार आज से यहां शुरू हो रहे विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में चार जुलाई को बहुमत साबित करेगी।एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।

Download Android App
Download iOS App