शिवसेना ने तूफान निसर्ग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के कोंकण क्षेत्र के दौरे का बचाव करते हुए गुरुवार को भाजपा पर दौरे की आलोचना के लिए निशाना साधा। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा गया है कि पवार हमेशा जागे रहते हैं और इसलिए उनकी राजनीतिक समय-गणना हमेशा सही होती है।
कोविड-19 और निसर्ग तूफान से जूझ रहा महाराष्ट्र, भाजपा की सियासत करने की कोशिश ‘घृणित’
उसने कहा कि जब महाराष्ट्र कोविड-19 और निसर्ग तूफान से जूझ रहा है, ऐसे में भाजपा की सियासत करने की कोशिश ‘घृणित’ है। शिवसेना ने कहा कि केंद्र सरकार ने चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य को कोई मदद क्यों नहीं दी। पवार की राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी में शामिल है। पवार ने पिछले दो दिन में रायगढ़ और कोंकण क्षेत्र के अन्य हिस्सों का दौरा कर पिछले सप्ताह आए तूफान निसर्ग से हुए नुकसान का जायजा लिया था।
पवार हमेशा जागे रहते हैं, इसलिए उनकी राजनीतिक समय-गणना हमेशा सही होती
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उनके दौरे पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि पवार अब क्यों जागे हैं? शिवसेना ने जवाब में कहा, ‘‘लेकिन पवार हमेशा जागे रहते हैं, इसलिए उनकी राजनीतिक समय-गणना हमेशा सही होती है। छह महीने पहले भाजपा नेता आधी रात में जागे थे और सुबह-सुबह शपथ ग्रहण हो गया था। लेकिन पवार ने दो दिन में शह-मात दे दी।’’ पार्टी पिछले साल राज्य विधानसभा चुनावों के बाद राज भवन में आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह का जिक्र कर रही थी, जहां भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी थी।
ICC कार्यक्रम में बोले PM मोदी- संकट की इस घड़ी को अवसर में बदलकर नई बुलंदियों की ओर बढ़े
क्या केंद्र सरकार महाराष्ट्र के सामने मौजूद संकट को लेकर जगी हुई है
शिवसेना ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘उस घटना के बाद भाजपा नेता पूरी तरह जागे हुए हैं और अब भी सत्ता में आने का इंतजार कर रहे हैं। जब महाराष्ट्र कोविड-19 के संकट और तूफान निसर्ग से जूझ रहा है, ऐसे में राजनीति करने की भाजपा की कोशिश घृणित हैं।’’ पार्टी ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा जागी रहती है। उसने लिखा कि पवार के जागने से बड़ा सवाल इस बात का है कि क्या केंद्र सरकार राज्य के सामने मौजूद संकट को लेकर जगी हुई है?
अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल जाकर तूफान अम्फान से हुए नुकसान का आकलन किया
शिवसेना के मुताबिक, ‘‘अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल जाकर तूफान अम्फान से हुए नुकसान का आकलन किया। तूफान निसर्ग से कोंकण तट भी तबाह हो गया। केंद्र ने महाराष्ट्र में आना जरूरी नहीं समझा? क्या चंद्रकांत पाटिल ने केंद्र सरकार को जगाया?’’ उसने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव आने वाले हैं, इसलिए केंद्र हस्तक्षेप कर रहा है।
शिवसेना ने लिखा, ‘‘महाराष्ट्र में मौजूदा विधानसभा के समाप्त होने (2024 में) से पहले चुनाव होने की कोई संभावना नहीं है। स्पष्ट है कि भाजपा नहीं जीतेगी।’’


Download Android App
Download iOS App



