वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेल्पलाइन कार्यालय में भी दस्तक दे दी है। ऑफिस में काम करने वाले नौ कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट बुधवार की रात को पॉजीविट आयी है। गोमती नगर में स्थित हेल्पलाइन कार्यालय में करीब 700 व्यक्ति काम करते हैं। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि हेल्पलाइन कार्यालय में काम करने वालों का मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय से कोई संपर्क नहीं था।
उन्होंने कहा, “हेल्पलाइन कार्यालय को आउटसोर्स कर दिया गया है और यह किसी भी अन्य कॉल सेंटर की तरह काम कर रहा है। जिन लोगों ने कोरोनावायरस टेस्ट पॉजीटिव आया है, उनका इलाज किया जा रहा है।”स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को संपर्क ट्रेसिंग शुरू की जाएगी और अन्य कर्मचारियों का भी पूल टेस्ट किया जाएगा।
ICC कार्यक्रम में बोले PM मोदी- संकट की इस घड़ी को अवसर में बदलकर नई बुलंदियों की ओर बढ़े
मेरठ में बुधवार को एक 56 वर्षीय इंस्पेक्टर की कोरोनावायरस से मृत्यु हो गई। जिस पुलिस स्टेशन में वह तैनात था, उसे सील कर दिया गया और एसएसपी अजय साहनी ने कहा कि पांच अन्य पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



