महाराष्ट्र में नयी सरकार के गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच पिछले एक सप्ताह से जारी रस्साकसी के बीच उद्धव ठाकरे की पार्टी ने गुरुवार को कहा कि उसे सात और विधायकों का समर्थन मिल गया है। शिवसेना की तरफ से आज जारी सात विधायकों की सूची में निर्दलीय और अन्य दलों के विधायक हैं।
यह सूची शिवसेना के मीडिया और संचार विभाग ने जारी की है। इसमें चार निर्दलीय विधायक मंजुला गावित, चंद्रकांत पाटिल, आशीष जायसवाल और नरेंद्र भोनडेकर ने शिवसेना को समर्थन दिया है। तीन अन्य विधायक बच्चू काडू और प्रहार जनशक्ति पार्टी के राजकुमार पटेल प्रहार और शंकरराव गडाख क्रांतिकारी शेतकारी पार्टी के हैं।
समान साझेदारी समझौते से बाहर नहीं किया जा सकता मुख्यमंत्री का पद : शिवसेना
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के 24 अक्टूबर को आए नतीजों में बीजेपी 105 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रुप में उभरी थी। शिवसेना के 56 विधायक जीते हैं। इन सात विधायकों को मिलाकर उसे समर्थन करने वालों का आंकड़ 63 पर पहुंच गया है।
इससे पहले पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में यहां स्थित शिवसेना भवन में बैठक हुई जिसमें एकनाथ शिंदे को विधायक दल का नेता चुना गया। महाराष्ट्र में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर लड़ था।
बीजेपी को 288 सदस्यीय विधानसभा में 105 सीटों पर जीत मिली थीं जबकि शिवसेना 56 पर विजय हुई। चुनाव परिणाम आये एक सप्ताह से अधिक हो जाने के बाद दोनों दलों में अभी मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। शिवसेना मुख्यमंत्री पद के लिए 50/50 के फार्मूले पर अड़ है जबकि बीजेपी इस पर सहमत नहीं है। बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडनवीस को विधायक दल का नेता चुना गया था।


Download Android App
Download iOS App



