त्योहार के दिनों में ज्यादातर लोगों के घर पूड़ी या कचौड़ी बनाई जाती है। ये डीप फ्राई भी होती हैं इस वजह से इनमें तेल खूब सारा इस्तेमाल किया जाता है। मगर आखिरी तक पूड़ी बनाते-बनाते कढ़ाई में थोड़ा सा तेल जरूर बच जाता है। ऐसे में लोग उस तेल को वापस रखकर बार-बार इस्तेमाल कर लेते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करने से आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। क्योंकि यह यूज किया गया तेल ब्लड को खराब करने के साथ-साथ कई खतरनाक रोगों का मरीज बना सकता है।

1.पहले बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल को दोबारा से यूज करने से कैंसर का खतरा होने के चांस ज्यादा होते हैं। क्योंकि तेल को बार-बार गर्म करने की वजह से उसमें धीरे-धीरे फ्री रेडिकल्स का निर्माण होता है। इसीलिए तेल से एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा खत्म होनी शुरू हो जाती है। जो त्वचा संबंधित रोगों की वजह बन सकती है।

2.एक बार यूज किए हुए तेल को बार-बार यूज करने से उसके मिनरल्स खत्म हो जाते हैं। इस तेल का सेवन करने से कैंसर के कीटाणुओं के बढऩे के चांस ज्यादा हो जाते हैं।

3.पहले यूज किए गए तेल का बार-बार इस्तेमाल करने से वो काला पड़ जाता है। फिर ये तेल बॉडी में लो डेंसिटी लीपोप्रोटीन यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

4.बचा हुआ तेल इस्तेमाल करने से ह्दय रोग,हार्ट स्ट्रोक और छाती में दर्द की आशंका को बढ़ाता है।
.jpg)
5.बचा हुआ काला तेल खाने से गले में जलन और एसिडिटी की परेशानी भी हो सकती है।
.jpg)
6.बचे हुए तेल का इस्तेमाल करने से मोटापे का खतरा भी होता है। क्योंकि यह शरीर में चर्बी जमा देता है।

7.यूज्ड तेल का सेवन करने से डायबिटीज का डर रहता है। इसके साथ ही ये ब्लड को गाढ़ा कर देता है।
.jpg)
8.बचे हुए तेल में बना खाना खाने से सांस लेने की पेरशानी हो सकती है। क्योंकि यह नलियों को ब्लॉक कर देता है।


Download Android App
Download iOS App



