पाकिस्तानी मॉडल अचानक रैम्प वॉक करती हुई लड़खड़ा गई, साथी मॉडल ने ऐसी की मदद, वायरल वीडियो

Summary :

पाकिस्तान की एक महिला मॉडल का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब सर्खियां बटोर रहा है। दरअसल महिला मॉडल रैैम्‍प वॉक कर रही थी

पाकिस्तान की एक महिला मॉडल का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब सर्खियां बटोर रहा है। दरअसल महिला मॉडल रैैम्‍प वॉक कर रही थी तभी उसकी अचानक से हील टूट गई और वह गिरने लगी। उसी दौरान उसके साथी मॉडल ने महिला मॉडल को गिरने से बचा लिया और उसकी हील्स उतारने में भी मदद की। 
यह घटना फैशन पाकिस्तान वीक के दौरान हुआ। दरअसल फैशन वीक के तीसरे दिन पाकिस्तानी मॉडल केशा सिद्दिकी रैम्प  वॉक करने के लिए उतरी थीं। उसी दौरान केशा सिद्दिकी की हील्स टूट गई। हालांकि मॉडल सुभान अवान उसी रैैम्प वॉक में केशा सिद्दिकी के पीछे चल रहे थे। 

जैसे ही केशा की हील्स टूटी तो सुभान अवान ने उन्हें गिरने सबचाया और साथ ही उनकी हील्स भी उतारीं। वहां मौजूद हर शख्स ने मॉडल को ऐसा करते देख उसकी खूब सरहाना तालियों के साथ की। 
केशा की हील्स टूटने के बाद उन्होंने पूरी रैम्प वॉक नंगे पांव ही की। बता दें वहां पर मौजूद सभी लोगों ने मॉडल सुभान अवान के लिए खड़े होकर तालियां बजाईं। सुभान अवान की इस हरकत के बाद लोगों ने उन्हें ट्रू जेंटलमेन कहा। इतना ही नहीं ट्विटर पर भी कई यूजर्स ने सुभान की तारीफ की।

1.

2.

3.

4.

Desk Team