महाराष्ट्र में सरकार गठन की जारी कोशिशे है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के बीच कल मुलाकात हुई। कुछ घंटो के बाद ही शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मराठा दिग्गज से मुलाकात की और भरोसा जताया कि राज्य में बहुत जल्द उनकी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
शरद पवार के निवास पर उनसे मुलाकात करने के बाद संजय राउत ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख से कहा है कि उन्हें राज्य के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करनी चाहिए और उन्हें बेमौसम बरसात के चलते महाराष्ट्र में पैदा हुए कृषि संकट के बारे में सूचित करना चाहिए।
बता दे कि शिवसेना ने केंद्र सरकार से इस्तीफा दे दिया है राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया. जब शिवसेना को संसद में विपक्ष की सीट दी गई तो अब सामना के जरिए पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है और पूछा है ‘हमें एनडीए से निकालने वाले तुम कौन?’
शिवसेना ने निशाना साधते हुए कहा कि छत्रपति शिवराय के महाराष्ट्र से लिया गया पंगा तुम्हारा तंबू उखाड़े बिना नहीं रहेगा. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर में राष्ट्रद्रोही और पाकिस्तानियों के गीत गानेवाली महबूबा मुफ्ती के साथ सत्ता के लिए निकाह करनेवाली भाजपा ने ‘एनडीए’ की अनुमति ली थी क्या?
वहीँ, शिवसेना ने पूछा कि पाकिस्तान समर्थकों को ‘एनडीए’ की बैठक में सम्मान देकर कुर्सी देते समय अनुमति ली थी क्या? बता दे कि सोमवार को संसद में शिवसेना की बैठने की सीट भी बदल गई है। राज्यसभा में अब शिवसेना सत्ता पक्ष नहीं बल्कि विपक्ष के साथ बैठेगी, शिवसेना अब सदन में एनसीपी के साथ बैठेगी।


Download Android App
Download iOS App



