Shivaji Maharaj Jayanti Stone Pelting:देशभर में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान कुछ राज्यों से हंगामे की खबरे भी सामने आई। कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती पर जुलूस निकाला जा रहा था। तभी रास्ते में जुलूस के दौरान पथराव की घटना से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। धीरे-धीरे तनाव बढ़ा और ठेले में आग लगा दी गई। उग्र होती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। कुछ पत्थर पुलिस की ओर भी फेंके गए। यहां भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 के लागू की गई।
Bagalkot News Stone Pelting: मस्जिद के पास जुलूस पर पत्थरबाजी

बागलकोट में गुरुवार रात करीब 10 बजे शिवाजी जयंती का जुलूस निकाला जा रहा था। जब वह पानका मस्जिद इलाके से गुजरा, तभी उस पर पत्थर और चप्पल फेंके गए। बागलकोट एसपी सिद्धार्थ गोयल ने कहा कि पथराव में पुलिसकर्मी घायल हुआ। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। फुटेज की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इलाके में 24 फरवरी की आधीरात तक BNS की धारा 163 लागू रहेगी।
Stone pelting and footwear were hurled during a procession carrying the portrait of Chhatrapati Shivaji Maharaj in Bagalkote, Karnataka leaving several people including police personnel injured.
Why does the modus operandi appear the same everywhere from Kashmir to Kanyakumari?… pic.twitter.com/L7eu9wayXa
— Girish Bharadwaj (@Girishvhp) February 20, 2026
क्यों हुआ तनाव?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मस्जिद के अंदर मौजूद कुछ लोगों ने जुलूस के लंबे समय तक रुकने और बज रहे गीतों पर नाराजगी जताते हेउ पुलिस से सवाल किए कि इस तरह के गीतों की अनुमति क्यों दी जा रही है। इसी बात को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे तनाव में बदल गई।
Karnataka News: पथराव में SP घायल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विवाद के बीच मस्जिद की ओर से पहले चप्पल ओर पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई है। इसके बाद स्थिति अचानक बिगड़ी और दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद एसपी सिद्धार्थ गोयल के गर्दन पर एक पत्थर आकर लगा। इस घटना में वो घायल हो गए। हालांकि, एसपी गोयल ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन उनकी वर्दी पर खून के निशान देखे गए। अधिकारियों ने बताया कि उनकी चोट मामूली है।
यह भी पढ़ें: ‘भारत GI कॉफी’ के मुरीद हुए Sundar Pichai, चुस्की लेते ही की जमकर तारीफ, ‘इंडिया AI समिट’ से वायरल हुआ Video


Download Android App
Download iOS App




