Mulank 2 Personality Traits in Love Life: मूलांक 2 का स्वभाव और प्रेम संबंध
मूलांक 2 वाले लोग स्वभाव से बहुत ही सौम्य और शांतिप्रिय होते हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति बेहद वफादार होते हैं। ये दिखावे से ज्यादा भावनाओं पर भरोसा करते हैं। चूंकि ये चंद्रमा से प्रभावित होते हैं, इसलिए इनके मूड में उतार-चढ़ाव जल्दी आता है, लेकिन इनका दिल बहुत साफ होता है। ये अपने साथी की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखना बखूबी जानते हैं।
Mulank 2 Personality Traits in Marriage: विवाह और पारिवारिक जीवन

Mulank 2 Compatibility Number: किन 2 मूलांकों के साथ बेस्ट होती है इनकी जोड़ी?

1. मूलांक 2 और मूलांक 3 की जोड़ी
Mulank 2 Compatibility With Mulank 3 को अंक ज्योतिष में काफी सकारात्मक माना जाता है। मूलांक 3 का स्वामी बृहस्पति (गुरु) है, जो मूलांक 2 (चंद्रमा) को सही दिशा और सलाह देने का काम करता है। जहां मूलांक 2 भावुक होता है, वहीं मूलांक 3 उसे स्थिरता और ज्ञान प्रदान करता है। यह दोनों एक-दूसरे का सहारा बनते है।
2. मूलांक 2 और मूलांक 9 की जोड़ी
Mulank 2 Compatibility With Mulank 9 की बात करें, तो यहां कुछ विपरीतता देखने को मिलती है। मूलांक 9 का स्वामी मंगल है, जो अग्नि और उत्साह का प्रतीक है, जबकि 2 नंबर पानी यानी की शीतलता का। इनके बीच शुरुआत में बहुत आकर्षण होता है, लेकिन स्वभाव में अंतर के कारण तालमेल बिठाने के लिए इन्हें काफी मेहनत और समझौते करने पड़ते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 वाले जातक प्रेम की मूरत होते हैं। यदि इन्हें सही जीवनसाथी मिल जाए, तो इनका जीवन खुशियों से भर जाता है। इनके लिए मूलांक 1, 2 और 3 वाले व्यक्ति सबसे अच्छे मित्र या पार्टनर साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मूलांक 1 के लिए Best Partner कौन? सिर्फ 1 क्लिक में जानें प्रेम और विवाह से जुड़ी हर बड़ी बात


Download Android App
Download iOS App




