Cigarette Price Hike 2026: सेहत के लिए हानिकारक होने के बाद कई लोग सिगरेट पीने के आदी है लेकिन अब स्मोकर्स को तगड़ा झटका लगा है और अब सिगरेट पीने के लिए अतिरिक्त रुपए खर्च करने पड़ेंगे। बता दें कि सरकार ने 1 फरवरी से पान मसाला, सिगरेट, बीड़ी जैसे तंबाकू पदार्थों पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाई है जिससे इनकी कीमतों में भारी उछाल आ गया है और सिगरेट का हर ब्रांड महंगा हो गया है जिसमें Gold Flake, Classic Connect और Classic भी शामिल है। अगर आप भी सीगरेट पीने के शौकिन है तो विस्तार से जानते है कि कीमतों में कितना प्रतिशत उछाल आया है।
Cigarette Price Hike 2026

लगभग सभी ब्रांड्स की सिगरेट में 11 प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। विस्तार से जानते है एक पूरे पैकेट की कीमत में कितना उछाल दर्ज किया गया है।
- Gold Flake (Premium) सिगरेट के 10 पैक वाले की कीमत पहले सिर्फ 170 रुपये थी लेकिन अब इसमें लगभग 41 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और कीमत 240 रुपये तक पहुंच गई है।
- Gold Flake Superstar सिगरेट के 10 पैक वाले की कीमत पहले सिर्फ 59 रुपये थी लेकिन अब इसमें लगभग 19 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और कीमत 70 रुपये तक पहुंच गई है।
- Marlboro Compact की प्रति सिगरेट की कीमत पहले सिर्फ 9.50 रुपये थी लेकिन अब इसमें लगभग 21 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और कीमत 11.50 रुपये तक पहुंच गई है।
- Classic Regular/Mild के 20 पैक वाले की कीमत पहले सिर्फ 340 रुपये थी लेकिन अब इसमें लगभग 41 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और कीमत 480 रुपये तक पहुंच गई है।
Gold Flake Price Hike

सीगरेट या तंबाकू पदार्थों की कीमत में सबसे पहले उछाल GST स्लैब में बदलाव के कारण आया है और सिन गुड्स पर GST के 28 परसेंट से बढ़ाकर 40 परसेंट कर दिया था जिससे कीमत में भारी उछाल दर्ज किया गया है और फिर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाने के बाद भी कीमतों में लगभग 41 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है।
ALSO READ: थोक महंगाई दर उछलकर 1.81% हुई! पिछले 9 महीनों में सबसे अधिक स्तर, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर


Download Android App
Download iOS App




