Trump Obama alien remarks: डोनाल्ड Trump को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर अटकलों का दौर तेज हो गया है। दावा किया जा रहा है कि 2026 में वे एलियन और इंसान के “आमना-सामना” से जुड़ा बड़ा खुलासा कर सकते हैं। एक कथित ट्वीट के बाद यह चर्चा और तेज हो गई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इसी बीच मशहूर भविष्यवक्ता Baba Vanga की पुरानी भविष्यवाणियों का भी हवाला दिया जा रहा है, जिनमें बाहरी दुनिया से संपर्क की बात कही गई थी। तो चलिए जानते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है, या ये सिर्फ़ अफ़वाहें हैं। अगर ये सच है कि ट्रंप सच में ऐसा कुछ करने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप 2026 के लिए क्या तैयारी कर रहे हैं।
UFO files release: क्यों हो रही एलियंस की चर्चा तेज?
बात कुछ यहां से शुरू होती है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा पर एलियन्स से जुड़ी गोपनीय जानकारी सार्वजानिक करने का आरोप लगाया है। जिससे एक बार फिर Unidentified Aerial Phenomena (UAP) और UFO पर खूब बहस तेज हो गई है। ट्रंप ने बताया कि अगर ओबामा की ये टिप्पणियां किसी मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप को दी गई ख़ुफ़िया जानकारी पर आधारित हैं तो ये इससे सेंसिटिव नेशनल सिक्योरिटी जानकारी का खुलासा हो सकता है।
Lara Trump speech on aliens: Obama ने एलियंस को लेकर खोली पोल!
Barack Obama के एक इंटरव्यू में एलियंस को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि “एलियंस मौजूद हैं, लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा और न ही उन्हें एरिया 51 में रखा गया है।” बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्रह्मांड में जीवन की संभावना हो सकती है, लेकिन राष्ट्रपति रहते हुए उन्हें कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
Trump Obama alien remarks: ट्रंप हुए आग-बबूला, ओबामा को बताया घातक
इस पर Donald Trump ने आरोप लगाया कि ओबामा ने बिना सबूत गोपनीय जानकारी का जिक्र किया, जो गलत है। ट्रंप ने कहा कि वे एलियंस, UAP और UFO से जुड़ी सरकारी फाइलों को सार्वजनिक करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। वहीं, Area 51 लंबे समय से एलियंस की साजिशों के कारण चर्चा में रहा है, हालांकि 2013 में जारी दस्तावेजों में बताया गया था कि वहां गुप्त जासूसी विमानों का परीक्षण होता था।
🚨OUT OF THIS WORLD NEWS from President Trump… 👽 pic.twitter.com/NI3wTGRqdh
— Karoline Leavitt (@PressSec) February 20, 2026
Baba Vanga ने की थी भविष्यवाणी!
Baba Vanga को लेकर अक्सर दावे किए जाते हैं कि उन्होंने 2026 में एलियंस की धरती पर वापसी की भविष्यवाणी की थी। हालांकि उनकी कई भविष्यवाणियां विवादित और अप्रमाणित मानी जाती हैं। एलियंस के धरती पर आने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण अभी तक नहीं मिला है। विशेषज्ञ इन दावों को अटकलें बताते हैं, फिर भी सोशल मीडिया पर ऐसी भविष्यवाणियां चर्चा का विषय बनी रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App








