मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर आरोप लगाया है कि कोरोना की आड़ में 400 दुष्कर्मीयों को पैरोल पर छोड़ने की तैयारी कर रही है। कमलनाथ ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में कहा कि यह जानकारी सामने आयी है कि प्रदेश में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 400 के करीब दुष्कर्मियों को शिवराज सरकार कोरोना के नाम पर पैरोल पर छोड़ने की तैयारी कर रही है, इसमें से 100 के क़रीब तो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के दोषी है ?

उन्होंने कहा कि यह फैसला बेहद निंदनीय है। जब प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर तकरीबन समाप्ति की कगार पर है तो ऐसे में इस निर्णय पर कई सवाल भी खड़े हो रहे है ? कमलनाथ ने आरोप लगाया कि प्रदेश पहले से ही दुष्कर्म के मामलों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है और इस निर्णय से पीड़ित परिवारों में भी असंतोष है। कमलनाथ ने मांग की है कि सरकार तत्काल इस निर्णय पर रोक लगावे।


Download Android App
Download iOS App



