शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं को सात दिन का अतिरिक्त अवकाश दिया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बताया कि प्रदेश में शासकीय सेवा में कार्यरत महिलाओं को सात दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि सरकार ने तय किया है कि शासकीय सेवा में कार्यरत महिलाओं को अतिरिक्त रूप से 7 दिनों का आकस्मिक अवकाश और दिया जाएगा, ताकि आवश्यकता करने पर वे इसका उपयोग कर सकें।

बालिकाओं को स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी
उन्होंने बताया कि सरकार ने ये भी तय किया है कि कक्षा 10वीं के बाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और कॉलेज में लड़कियों के लिए वित्तीय साक्षरता हेतु पाठ पढ़या जाएगा। बालिकाओं को स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी जिसमें हैंडलूम, कढ़ई और परंपरागत लोक कलाओं की ट्रेनिंग भी शामिल होंगी।
महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं
इस के साथ ही उन्होंने कहा कि राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में महिला बाल विकास कार्यालय में सुपर वाइजर के पद पर पदस्थ संतोष चौहान महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं। वे दोनों हाथ न होने के बावजूद आंगनबाड़यिं के दो सेक्टर और 128 केंद्रों में कागजी काम स्वयं करती हैं। उन्होंने इसके लिए संतोष चौहान को शुभकामनाएं दीं।


Download Android App
Download iOS App



