शादी के 19 साल बाद पति से अलग हुईं ‘अंगूरी भाभी’ फेम Shubhangi Atre, एक साल बाद किया शॉकिंग खुलासा

Summary :

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम शुभांगी अत्रे अपने पति पीयूष पूरे से शादी के 19 साल बाद अलग हो गई हैं। दोनों लगभग एक साल से साथ नहीं रह रहे हैं और सुलह की संभावना कम ही लग रही है। एक्ट्रेस ने साल 2003 में शादी रचाई थी।

टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अंगूरी भाभी के रोल से शुभांगी ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। टीवी जगत में काफी सालों से काम कर र शुभांगी अचानक से सुर्खियों में बनी हुई हैं। मगर इस बार एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आ गई हैं।
खबर है कि टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे अपने पति पीयूष पूरे से शादी के 19 साल बाद अलग हो गई हैं। दोनों पिछले एक साल से साथ नहीं रह रहे हैं और दोनों के बीच रिश्ते सुधरने की भी कम उम्मीद है। साल 2003 में शुभांगी ने अपने होमटाउन इंदौर में पीयूष से शादी की थी। पीयूष डिजिटल मार्केटिंग में वर्क करते हैं। कपल की 18 साल की बेटी भी है। 
बता दें कि शुभांगी ने इस बात की पुष्टि भी की है। उन्होंने कहा, “लगभग एक साल हो गया है, जब से हम एक साथ नहीं रह रहे हैं। पीयूष और मैंने अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश की। आपसी सम्मान, साहचर्य, विश्वास और मित्रता एक मजबूत शादी की नींव है। मगर आखिर में हमें ये एहसास हुआ कि हम अपने मतभेदों को हल नहीं कर सकते, इसलिए हमने एक-दूसरे को स्पेस देने और अपनी पर्सनल लाइफ और करियर पर फोकस करने का फैसला किया है।”
हालांकि एक्ट्रेस के लिए ये फैसला लेना काफी मुश्किल था। इस बारे में शुभांगी ने बताया कि ‘ये अभी भी मुश्किल है। मेरा परिवार मेरी टॉप प्रायोरिटी है और हम सभी अपने परिवार को आसपास चाहते हैं, लेकिन कुछ नुकसान रिपेयर से परे है। जब कई साल का रिश्ता टूटता है तो ये आपको मेंटली और इमोशनली इफेक्ट करता है। लेकिन हमें ये कदम उठाना पड़ा और मैं इससे सहमत हूं।’
शुभांगी और पीयूष अपनी 18 साल की बेटी आशी के खातिर अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। उन्होंने कहा, ‘वो मां और पिता दोनों से प्यार डिजर्व करती है। पीयूष संडे को उससे मिलने आते हैं। मैं नहीं चाहती कि वो अपने पिता के प्यार से वंचित रह जाए।’ वहीं, शुभांगी का मानना है कि किसी भी इंसान के लिए उसकी मेंटल स्टेबिलिटी सबसे पहले होती है। शुभांगी से अलग होने  को लेकर पीयूष की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Desk Team