MP : धार में हुई मॉब लिंचिंग की घटना पर बोले शिवराज-दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाए

Summary :

शिवराज सिंह ने कहा, धार की मॉब लिंचिंग की घटना इकलौती घटना नहीं है, बल्कि कांग्रेस सरकार लगातार इस पर कार्य कर रही है कि घटना कोई भी हो, उसमें बीजेपी का नाम लेकर अपनी गलती से पल्ला झाड़ ले।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान धार जिले में हुआ मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर अपना बयान दिया है। इस घटना को लेकर उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर निर्दोषों को तंग नहीं किया जाए, लेकिन दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ जाए। 
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि धार में मॉब लिंचिंग की घटना में सरपंच रमेश जूनापानी को फसाया गया है, जबकि उसने बचाने की कोशिश की थी। हम चाहते हैं कि अपराधियों को पहचानकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, लेकिन निर्दोष व्यक्ति को केवल इस कारण से कि वह बीजेपी से जुड़े हुआ है, उसको परेशान नहीं किया जाए। 


उन्होंने अगले ट्वीट में कहा, धार की मॉब लिंचिंग की घटना इकलौती घटना नहीं है, बल्कि कांग्रेस सरकार लगातार इस पर कार्य कर रही है कि घटना कोई भी हो, उसमें बीजेपी का नाम लेकर अपनी गलती से पल्ला झाड़ ले। 

बता दें की धार जिले के एक गांव में हाल ही में पैसे के लेनदेन के मूल विवाद के बीच कुछ लोगों ने षड़यंत्र के जरिए भीड़ एकत्रित करायी और उज्जैन जिले से आए 6 किसानों पर लाठियों तथा पत्थरों से हमला कराया गया। इस वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे।

Desk Team