महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य ने कोविड-19 की दूसरी लहर को नियंत्रित कर लिया है।शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया कि राज्य अब चक्रवात ताउते के कारण पैदा हुए संकट से सफलतापूर्वक निकलने का रास्ता खोज लेगा।
शिवसेना ने कहा, “महाराष्ट्र के लिए संकट नया नहीं है और राज्य, जो इन संकटों से निपटने का आदी हो चुका है, दुनिया के लिए नया नहीं है।” शिवसेना राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी सरकार के तीन प्रमुख घटक दलों में से एक है।संपादकीय में कहा गया है, “महाराष्ट्र ने कोविड-19 की पहली और दूसरी लहरों को नियंत्रित किया। निसर्ग (पिछले साल के चक्रवात) को हराया। अब, महाराष्ट्र ताउते चक्रवात संकट से भी सफलतापूर्वक बाहर निकल जाएगा।”
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 26,616 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 54,05,068 हो गए, जबकि संक्रमण के कारण 516 मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 82,486 तक पहुंच गई।


Download Android App
Download iOS App



