MP : बारिश ने खोली कोविड ICU वार्ड की पोल, छत से टपकने लगा पानी, Video वायरल

Summary :

राजगढ़ जिला अस्पताल के कोविड आईसीयू वार्ड में बारिश का पानी छत से टपक रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो को लेकर कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर हो गई।

कोरोना महामारी के समय मध्य प्रदेश के एक हॉस्पिटल का ऐसा वीडियो सामने आया है, जो राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था का खुलेआम बखान करती है। वायरल वीडियो में अस्पताल में बने कोविड आईसीयू वार्ड में बारिश का पानी छत से टपक रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो को लेकर कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर हो गई। 
मामला, राजगढ़ जिला अस्पताल के कोविड आईसीयू वार्ड का है। यहां हुई बारिश के कारण अस्पताल की छत से पानी की धार मच गई। पानी घुसने की वजह से कोविड मरीजों की खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है जितनी देर बारिश हुई उतनी देर छत से पानी मरीजों के ऊपर टपकता रहा। मरीज पानी से बचने के लिए इधर-उधर जाते दिखाई दिए।
घटना पर कांग्रेस विधायक बापू सिंह तंवर ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमलावर होते हुए ट्वीट किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि, “ये वार्ड कोरोना मरीजों के लिए तैयार किया गया है और पहली बारिश में इसका हाल देखिए।” उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कहा कि मैं इस तरह के काम की निंदा करता हूं।”


जानकारी के मुताबिक, कोरोना मामलों को देखते हुए बीते साल खूजर वाले वार्ड की पुरानी बिल्डिंग को कोविड आईसीयू वार्ड में तब्दील किया गया था। कोरोना मरीजों को परेशानी ना हो और उनको सही इलाज मिले इसलिए लाखों रुपये खर्च कर पुराने भवन में इसे तैयार किया गया था। वहीं सीएमएचओ राजगढ़ ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में आया है। मैं इसकी और जानकारी प्राप्त कर रहा हूं। जांच के बाद पता चलेगा कि किसकी गलती है।

Desk Team