गुजरात में कांग्रेस की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रहीं है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह राठवा ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। राठवा ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रमुख जगदीश ठाकोर को भेजा है। इस्तीफा देने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
बेटे के लिए मांगी थी टिकट
प्रमुख आदिवासी नेताओं में शुमार राठवा दस बार विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं और वर्तमान में वह मध्य गुजरात के छोटा उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल ही में राठवा ने घोषणा की थी कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मांगेंगे। हालांकि, उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि छोटा उदयपुर विधानसभा सीट से उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया जाए। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नारन राठवा ने भी कथित तौर पर अपने बेटे के लिए इसी सीट से टिकट मांगा है।


Download Android App
Download iOS App



