कर्नाटक में साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में कलह की खबरें सामने आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य में पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष डीके शिवकुमार आमने-सामने है। इस बीच पूर्व सीएम दिल्ली में है, जहां वह राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस में कलह की खबरों पर सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा, मैं आज दिल्ली में हूं क्योंकि राहुल गांधी मुझ से मिलना चाहते थे। मैंने सोनिया गांधी से भी अपॉइंटमेंट मांगी है लेकिन अभी तक कुछ पक्का नहीं हुआ है, अगर उनसे समय मिलता है तो मैं मिलूंगा। कर्नाटक कांग्रेस में कोई फूट नहीं है।
मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, 8 कांग्रेस विधायक आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
उन्होंने कहा, मेरे और डीके शिवकुमार के बीच कोई विवाद नहीं है। हम साथ-साथ है। हम मिलकर पार्टी बना रहे हैं… कर्नाटक कांग्रेस में कोई दरार नहीं है। कर्नाटक में फिर सत्ता में आएगी पार्टी दरार क्यों होनी चाहिए? हम बीजेपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं।
बता दें कि 2023 में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर कुछ कांग्रेस विधायक सिद्धारमैया का समर्थन कर रहे हैं। इनमें विधायक बीजेड जमीर अहमद खान और विधायक जेएन गणेश शामिल हैं। इन विधायकों का सिद्धारमैया को खुला समर्थन है। वहीं कुछ अन्य नेता चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार करें।


Download Android App
Download iOS App



