कर्नाटक कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष पुष्पा अमरनाथ ने बुधवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्दारमैया का नाम फाइनल कर लिया गया है। यहां मीडिया से बात करते हुए पुष्पा ने कहा कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि पद के लिए सिद्दारमैया के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है और कुछ ही समय में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने सिद्दारमैया से बात की है। यह तय है कि वह मुख्यमंत्री बनेंगे। हमने सिद्दारमैया को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा, सिद्दारमैया भी बहुत खुश हैं। हम नहीं जानते कि शपथ ग्रहण समारोह कब होगा।
समर्थकों ने बांटी मिठाइयां
इस बीच, बड़ी संख्या में सिद्दारमैया के प्रशंसक और समर्थक उनके आवास के पास एकत्र हुए और जनता को मिठाइयां बांटी। प्रशंसकों ने सिद्दारमैया की तस्वीर पर दूध डाला। सिद्धारमैया के आवास के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। पुलिस विभाग ने कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) के एक प्लाटून को जगह पर प्रतिनियुक्त किया है। भीड़ पर नजर रखने और नियंत्रित करने के लिए 70 से अधिक पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।


Download Android App
Download iOS App



