सेक्स स्कैंडल में कथित तौर पर पूर्व मंत्री रमेश जरकिहोली की संलिप्तता के मामले में कर्नाटक की भाजपा सरकार पर लगातार हमले कर रहे नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पूरे देश के सामने राज्य की प्रतिष्ठा धूमिल की।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, यह बेहद ”शर्मनाक” है कि पुलिस पिछले 20 दिनों में भी कथित सेक्स स्कैंडल की सीडी में नजर आई पीड़ित महिला को तलाश नहीं कर सकी।
सिद्धरमैया ने कहा, ” सीडी मामले में रोजाना हो रहे नए खुलासों से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसका तार्किक निष्कर्ष तभी निकल सकता है, जब पीड़िता पुलिस के पास पहुंचे और अपना बयान दर्ज कराए।” उन्होंने कहा कि पीड़िता लगातार अपने वीडियो बयान मीडिया को जारी कर रही है, अपने माता-पिता और वकील से संपर्क कर रही है, लेकिन पुलिस उसका पता लगाने में असमर्थ है।
सिद्धरमैया ने सवाल किया, इसका क्या अर्थ है? क्या पुलिस भाजपा सरकार के इशारे पर कार्य कर रही है? इस बीच, सिद्धरमैया के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के गृह मंत्री बसावराज बोम्मई ने कहा कि किसी भी दल से जुड़े नेता को पुलिस का मनोबल नहीं गिराना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



