Sikkim Accident: सिक्किम में हुआ बड़ा सड़क हादसा, सेना के 16 जवान हुए शहीद

Summary :

सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिससे सुन हर कोई दंग रह जाएगा। दरअसल यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है।

सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिससे सुन हर कोई दंग रह जाएगा। दरअसल यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। सेना केे अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। बता दें सेना के काफिले में तीन वाहन जा रहे थे जिसमें से एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। जो चटन से सुबह थंगू की ओर जा रहे थे।
मोड़ पर एक खड़ी ढलान से फिसला वाहन 
जानकारी के मुताबिक जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। इस हादसे के बाद एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। हादसा देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षती है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख 

राजनाथ सिंह ने कहा- उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है।  राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।  जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं

Desk Team